Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश सरकार से कांग्रेस प्रवक्ता दीपक ने पूछे यह तीन सवाल…

कांग्रेस अब चुनावी मोड में पूरी तरह आ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत प्रदेश सरकार को तकनीति आधार पर घेरने का काम कर रहें हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बात करें तो प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के रविवार को हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम को एक राजनैतिक छलावा बताया। दीपक बल्यूटिया ने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के लोगों का मालिकाना हक की अधिसूचना को क्यों रोका गया ? आईएसबीटी हल्द्वानी क्या हुआ? हल्द्वानी रिंग रोड कहाँ चली गई? भाजपा दृष्टि पत्र 2017 में की गई घोषणा किस ठण्डे बस्ते में डाल दी गई। पूर्व में की गई घोषणाएँ का क्या हुआ? चुनाव सामने देख भाजपा गिरगिट की तरह रंग बदलकर एक बार फिर से जनता को भ्रमित करने की जुगत में लग गई है। भाजपा ने पिछले चार सालों में कोरी घोषणाओं और मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कुछ भी काम नहीं किए हैं। उन्होंने कहा अगर हल्द्वानी की बात करें तो यहां आईएसबीटी और रिंग रोड जैसे बहुप्रतीक्षित काम भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिए हैं, वही नई घोषणाएं कर जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। सरकार ने जवाहर ज्योति दमुवादूंगा क्षेत्र में सालों से रह रही जनता को मालिकाना हक से बेदखल करने का कुचक्र रच रही है। वहां के क्षेत्र की जनता को लॉकडाउन में जमीनी अधिकार से वंचित कर दिया गया है। बल्यूटिया ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री को इस समय जनता को गुमराह करने के अलावा खुद चुनाव लड़ने की चिंता सता रही है। विधान सभा सदस्य से मुख्यमंत्री ना बनाकर भाजपा ने प्रदेश के सामने संवैधानिक संकट पैदा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]