Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में SDRF व NDRF का संयुक्त अभ्यास, सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने लिया तैयारियों का जायजा

देहरादून : FAMEX (Familiarisation Exercise) कार्यक्रम के अंतर्गत NDRF द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर CSSR (Collapsed Structure Search & Rescue) प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। CSSR प्रतियोगिता का उद्देश्य भूकंप, भवन ध्वस्तीकरण एवं संरचनात्मक ढहाव जैसी आपदाओं के दौरान फंसे व्यक्तियों की खोज एवं सुरक्षित रेस्क्यू हेतु बलों की तकनीकी दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया, टीम वर्क तथा आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का मूल्यांकन करना होता है।

उक्त प्रस्तावित CSSR प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारी के क्रम में आज NDRF की टीम द्वारा SDRF वाहिनी मुख्यालय में संयुक्त अभ्यास (Joint Exercise) किया गया। अभ्यास के दौरान वास्तविक आपदा परिदृश्यों के अनुरूप विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों, उपकरणों के उपयोग, सर्च पैटर्न, मेडिकल रिस्पॉन्स एवं आपसी समन्वय का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

FAMEX कार्यक्रम आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं उन्हें और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विभिन्न बलों के बीच आपसी तालमेल, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) के प्रभावी क्रियान्वयन का आकलन किया जाता है।

संयुक्त अभ्यास के दौरान सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा अभ्यास के विभिन्न चरणों का निरीक्षण किया गया एवं टीमों की कार्यकुशलता, अनुशासन तथा समन्वय को बारीकी से देखा गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक श्री आर. एस. धपोला व प्रशिक्षण निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।

यह संयुक्त अभ्यास भविष्य में आयोजित होने वाली CSSR प्रतियोगिता एवं वास्तविक आपदा परिस्थितियों में प्रभावी, सुरक्षित एवं त्वरित रेस्क्यू सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]