Connect with us

उत्तराखण्ड

पहचान से नागरिकता तक’ – ऐतिहासिक अवसर के गवाह रहे कर्नल अजय कोठियाल,मोदी धामी सरकार ने दी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता…

‘पहचान से नागरिकता तक’ – ऐतिहासिक अवसर के गवाह रहे कर्नल अजय कोठियाल

मोदी धामी सरकार ने दी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता

हरिद्वार
नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA के तहत मोदी धामी सरकार ने उत्तराखंड के 162 हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की है।
गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं हरिद्वार में आयोजित जनसभा में ये नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से ये नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए है।

सीमा जागरण मंच को दी गई थी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में करीब दो सौ हिंदू लोगों ने बांग्लादेश पाकिस्तान अफगानिस्तान से आकर शरण ली हुई है, ये क्षण उन परिवारों के ऐसे सपने के साकार होने का है, जिसके लिए उन्होंने बरसों संघर्ष और इंतजार किया। जिन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और इस कष्ट से बचने के लिए जिन्होंने मां भारती की इस पवित्र भूमि में आकर शरण ली।
पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से उत्पीड़ित होकर भारत आए इन हिंदू परिवारों के लिए ‘भारत की नागरिकता’ पाने के दिन को “सीमा जागरण मंच” ने ऐतिहासिक बनाया
सीमा जागरण मंच के प्रमुख रिट. कर्नल अजय कोठियाल और उनकी टीम ने इन हिंदू शरणार्थियों के फार्म भरवाए और दस्तावेज एकत्र कर उन्हें राज्य सरकार के मार्फत भारत सरकार भेजे जिनमें से 162 को भारत की नागरिकता प्रदान कर दी गई है।
कर्नल कोठियाल कहते है कि
देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए इन हिंदू परिवारों के सदस्यों को भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का पल बेहद भावुक रहा।
उन्होंने बताया कि श्री शैलेश (बलूचिस्तान स्थित सिद्धपीठ,हिंगलाज माता के पुजारी), जसपाल कुमार (भट्टाग्राम, पाकिस्तान में क्रूर पारिवारिक हत्या का सताया हुआ परिवार) श्रीमती दुर्गानाथ टी राजपूत (कराची, पाकिस्तान में महिला शोषण तथा हलाला कानून से उत्पीड़ित परिवारों की जानकार) श्रीमती हंसेरी बाई (अफगानिस्तान में धार्मिक शोषण से प्रभावित) आप सभी को मंच पर भारत की नागरिकता प्राप्त कर ये संदेश दिया गया कि हिंदुओं को शरणार्थी नहीं अपितु भारत का नागरिक माना जाएगा
कर्नल कोठियाल ने बताया कि नए नागरिकता कानून (CAA) के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर भारत में शरण लेने वाले लोगों को नागरिकता दिलवाने के लिए हमारे राज्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास ऐतिहासिक हैं। उनके मार्गदर्शन में ही ‘सीमा जागरण मंच’ ने देहरादून में कार्यालय खोल कर हिंदू शरणार्थियों की नागरिकता के लिए कार्यवाही शुरू की। इसी का सुखद परिणाम है कि अभी तक उत्तराखंड में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 162 लोगों को भारतीय नागरिकता प्राप्त हो चुकी है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और संकल्प का परिणाम है। साथ ही, भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व, गृह मंत्रायालय के दिशा निर्देश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग दर्शन से यह ऐतिहासिक क्षण संभव हो पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]