Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : शहर में महिला सुरक्षा को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने चलाया विशेष अभियान,52 लोगों को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार …

हल्द्वानी में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ : साथ कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए आज शाम के समय से लेकर देर रात्रि तक सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी,एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में कोतवाल राजेश यादव,काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्रार्न्तगत असामाजिक तत्वों,शराब पीकर समाज का माहौल खराब करने वालों अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों को वर्कशॉप लाइन, जगदम्बानगर,पनचक्की चौराहा, क्रियाशाला रोड, कुसुमखेड़ा चौराहा, ब्लॉक चौराहे के सामने, डिग्री कॉलेज के पीछे दोनहरिया रोड़, चम्बल पुल के पास से 52 व्यक्तियों को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया सभी का स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने मेडिकल कराया गया जिसकी बात सभी की काउंसलिंग की गई और उन्हें कड़ी चेतावनी देने बाद छोड़ा गया सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया महिला सुरक्षा को लेकर पूर्व में हुई कर्यशाला के बाद बहुत सारी जगह चिन्हित की गई है जहां पर महिलाओं एवं छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं बदतमीजी होती है उन सभी जगहों पर लगातार प्रशासन एवं पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है जो भी असामाजिक तत्वों,अनावश्यक रूप से घूमने वाले और अवैध तरीके से शराब पीकर समाज का माहौल खराब करने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है उनकी पूरी काउंसलिंग भी हो रही है और उनके परिजनों को भी इसकी जानकारिंदी जा रही है की उनके परिवार का सदस्य बाहर जाकर क्या हरकत कर रहा है, पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]