Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : नरीमन चौराहे से गौला पुल तो सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण…

डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में आज सायं, नरीमन चौराहे से गौला पुल की ओर गतिमान रोड चौड़ीकरण के कार्यों का सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा नगर निगम हल्द्वानी के साथ निरीक्षण किया गया,एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। मार्ग चौड़ीकरण का उक्त कार्य लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड हल्द्वानी द्वारा किया जा रहा है जिस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा धनराशि उपलब्ध करा दी गई है ,इस मार्ग की चौड़ीकरण में आने वाले विद्युत पोलों के शिफ्टिंग हेतु धनराशि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड नगरीय खंड को पूर्व में ही स्थानांतरित कर दी गई है जिसके लिए अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को निर्देशित किया गया कि कल से विधुत पोलों के शिफ्टिंग हेतु नए पोलों की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए ततपश्चात शट डाउन लेकर लाइन शिफ्टिंग भी पूर्ण कर ली जाय। उक्त मार्ग के बायीं ओर जल निगम के द्वारा सीवर लाइन बिछाई जारी है जिसमें लगभग 50% कार्य पूर्ण हो गया है शेष कार्य को 20 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, सीवर लाइन हेतु पिट बनाए जाने के स्थानों का कल तक लोक निर्माण विभाग के साथ चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग चौड़ीकरण में जमरानी खंड के एक अस्थाई निर्मित डॉम हट को भी हटाया जाना है, जिसे 20 मार्च तक डिस्मेंटल कर हटाने के लिए परियोजना प्रबंधक जमरानी खंड को निर्देशित किया गया है। मार्ग चौड़ीकरण में दाहिनी ओर आने वाली अन्य बधाओं को भी 25 मार्च तक हटाते, हुए मार्च माह के अंतिम सप्ताह से सड़क निर्माण हेतु लेबलिंग एवं ग्रेडिंग का कार्य प्रारंभ करते हुए सड़क डामरीकरण एवं अन्य कार्यों को अप्रैल माह तक पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता निर्माण खंड हल्द्वानी को दिए गए हैं, ताकि आने वाले पर्यटक सीजन में आम नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी मार्ग चौड़ीकरण का लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ए के कटारिया के साथ साथ लोक निर्माण विभाग, पावर कॉर्पोरेशन, जमरानी खंड एवं जल निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]