Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : नगर निगम को स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…

हल्द्वानी/देहरादूनस्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हल्द्वानी नगर निगम द्वारा चलाए गए व्यापक स्वच्छता अभियान को प्रदेशभर में प्रशंसा मिल रही है। “1 दिन, 1 घंटा, श्रमदान” की थीम के तहत 132,400 नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर नगर निगम ने एक नई मिसाल कायम की है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए आज देहरादून स्थित शहरी विकास निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त ऋचा सिंह और महापौर गजराज बिष्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हल्द्वानी नगर निगम ने जिस तरह से आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। यह अभियान न केवल एक सामाजिक संदेश है, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी की भी मिसाल है।”

यह स्वच्छता पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक जारी रहेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान, जन जागरूकता कार्यक्रम और श्रमदान गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।


Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]