Connect with us

उत्तराखण्ड

यमकेश्वर : कांडाई मोटरमार्ग पुल को 1करोड़ 48 लाख की वित्तीय स्वीकृति पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी और लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महराज का किया धन्यवाद…

*यमकेश्वर विधानसभा शीला – कांडई मोटरमार्ग पुल को 1करोड़ 48 लाख की वित्तीय स्वीकृति* *भाजपा वरिष्ठ नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पर्यटन लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया* * देहरादून: 31 दिसंबर। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीला-कांडई मोटर मार्ग पर प्रस्तावित पुल निर्माण को कैबिनेट से 1 करोड़ 48 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पर्यटन लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया है उल्लेखनीय है कि विगत दिनों प्रदेश सरकार ने 24 मीटर लंबे स्टील ट्रस पुल के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है।बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताते हुए कहा कि पुल के निर्माण से खासकर यमकेश्वर क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुगमता होगी । बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने लोकनिर्माण विभाग को पुल निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तथासमय पूर्ण करने के निर्देश दे दिए हैं। शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात निर्माण कार्य आरंभ किया जाना है पुल हेतु बजट स्वीकृत होने पर भाजपा यमकेश्वर मंडल पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया है।•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]