Connect with us

उत्तराखण्ड

कुंभ घोटाले में भाजपा सरकार ने देश ही नहीं विदेश तक देवभूमि की साख पर बट्टा लगाया :समित

प्रदेश की भाजपा सरकार को कांग्रेस समेत अब आम आदमी पार्टी ने घेरना शुरू कर दिया है। कुंभ मेले में कोरोना जांच घोटाले पर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हल्द्वानी के जेल रोड चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही न्यायिक जांच के साथ सीएम के इस्तीफे की मांग की गई। मौके पर आप प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू और आप कार्यकर्ताओं ने घड़े फोड़कर कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार के पाप का घड़ा अब भर चुका है और राज्य सरकार का असली चेहरा उत्तराखण्ड की जनता के सामने आ गया है, राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि कुंभ पूरे विश्व का पर्व है और कुंभ के दौरान कोरोना घोटाले पर बीजेपी सरकार के राज में अधिकारियों और उनके नेताओं की भूमिका साफ तौर पर इस घोटाले में सामने आ रही है। इस घोटाले ने ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी भारत की साख को बट्टा लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]