Connect with us

गढ़वाल

जुआं खेलते भाजपा पार्षद पति गिरफ्तार, चार लाख की नकदी बरामद

इन दिनों प्रदेश में भाजपा के ग्रह ठीक नहीं चल है। पार्टी में हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक बगावती बिगुल बज रहा है। अब भाजपा पार्षद के पति समेत पुलिस ने आठ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। जिसके बाद भाजपा में हडक़ंप मच गया। पुुलिस ने इनसे चार लाख रुपये से अधिक बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ जुआं अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी देते हुए एसएचओ शहर कोतवाली रितेश शाह ने बताया कि पुलिस को लगातार जुआ खेले जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सभी चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया गया था। गुरुवार रात को अखाड़ा मोहल्ला में एक घर पर छापा मारा गया। इस दौरान कुल आठ लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। इन आरोपियों में राकेश उर्फ तिनका निवासी नालापानी चौक देहरादून का नाम भी शामिल है। वह सत्ताधारी दल से जुड़ा है। राकेश की पत्नी वर्तमान में आम वाला तबला की पार्षद है और आरोपी खुद भी पार्षद रह चुका है।

पुलिस ने इनकेे पास से ताश की गड्डी व कुल 4.10 लाख रुपये बरामद किये। बताया जा रहा है कि जुआ खेलने के आरोप में राकेश उर्फ तिनका को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। कोतवाली क्षेत्र में ही पुलिस ने उन्हें बड़ी रकम और ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया था। राकेश के अलावा रविंद्र निवासी मोहब्बेवाला, विनीत कुमार निवासी नालापानी चौक, राकेश निवासी अजबपुर कलां, जितेंद्र गुलाटी निवासी बद्रीपुर जोगीवाला, रणवीर सिंह निवासी धर्मपुर,, अमित निवासी रायवाला और राजकुमार निवासी मोती बाजार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in गढ़वाल

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]