Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लगा भाजपा के विकेटों का पतझड़, एक करोड़ 66 लाख के टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भाजपा के नगर मंत्री का इस्तीफा

भाजपा में विकेटों का पतझड़ जारी है। हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक हलचल मची है। अब रुद्रपुर में भाजपा का पहला विकेट गिर गया है। इससे पहले एक ही ओवर में हल्द्वानी में तीन विकेट गिरे। जिसके बाद अगली पारी में दो विकेट फिर गिर गये। जिसके बाद भाजपा का पतझड़ जारी है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने वालेे है। ऐसे मेंं पार्टी में गुटबाजी की खबरें जोरों पर है। अब खबर रुद्रपुर से है। जहां सडक़ निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर मंत्री ने आवाज उठाई तो उन पर संगठन ने उनपर दबाव बना दिया।

जिसके बाद नगर मंत्री ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर पद से इस्तीफा दे दिया। नगर मंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा में हलचल मच गई है। बता दें कि भाजपा ने दक्षिणी मंडल भाजपा के नगर मंत्री धर्मेंद्र आर्य को बनाया गया था। एक पत्र प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष यूएस नगर को भेज दिया है।

dharmenra arya rudrapur

सोशल मीडिया में इस्तीफे के साथ आर्य ने लिखा है कि कुछ निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार होने का संदेह हुआ तो सूचना का अधिकार में उन सभी कार्यों की सूचना मांगी। जिसके बाद उनपर लगातार संगठन की ओर से दवाब बनाया जा रहा है कि संगठन के पदाधिकारी हैं, इसलिए सूचना क्यों मांगी। अब मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा में खलबली मची है।

आर्य का कहना कि किच्छा राष्ट्रीय मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल के पास 14 00 मीटर हाटमिक्स सडक़ बनाई जा रही है। इसका टेंडर एक करोड़ 66 लाख रुपये का हुआ है, जबकि हाटमिक्स सडक़ निर्माण में इतना खर्च होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में उन्होंने सूचना का अधिकार मांगा तो भाजयुमो के पूर्व एक पदाधिकारी की ओर से डराया-धमकाया जा रहा है। कुछ सूचना नहीं मिली है, दोबरा सूचना मांगी गई है। वह चार-पांच दिनों में भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे। अब स्वतंत्र हो गया हूं, मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा तो कई लोगों के नाम सामने आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]