Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पुलिस का बड़ा खुलासा, करोड़ों की ठगी करने वाले दो मुख्य अभियुक्त हेम पंत और विकास दुर्गापाल गिरफ्तार…

हल्द्वानी: जनता को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने फरार चल रहे दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि जनपद में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि कोतवाली रामनगर में दर्ज एफआईआर संख्या 246/23 (धारा 409 IPC) के तहत दर्ज मामले में अभियुक्तों ने वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था खोलकर हल्द्वानी और रामनगर में कार्यालय स्थापित किए थे। अभियुक्तों ने उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर अधिक ब्याज और गारंटी का लालच देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल समेत कई जनपदों के हजारों निवेशकों से भारी धनराशि जमा कराई।
जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्तों ने करीब 6 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि एकत्र कर गबन कर लिया और फरार हो गए। जांच के दौरान संस्था की दोनों शाखाएं बंद पाई गईं तथा अभियुक्तों के खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई। न्यायालय से वारंट और कुर्की आदेश प्राप्त कर दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। अंततः 4 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
हेमचंद पंत (45 वर्ष), निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, नैनीताल
विकास दुर्गापाल (41 वर्ष), निवासी देहरिया, हल्द्वानी, नैनीताल
शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के खातों में ₹2 करोड़ 26 लाख और ₹4 करोड़ 58 लाख रुपये के लेन-देन का पता चला है। साथ ही यह भी सामने आया है कि दोनों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी और ठगी के मामले दर्ज हैं। गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता की संभावना जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आमजन से अपील की है कि अधिक लाभ के लालच में न आएं और किसी भी संस्था या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसके पंजीकरण और वैधानिक स्थिति की जांच अवश्य करें। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]