उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 121 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत चलाए जा रहे सघन अभियान का हिस्सा है।
22 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गौला बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मोहम्मद उमेर (24 वर्ष)
निवासी – अजीज गली, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (वर्तमान पता – टांडा, शेखपुरा)
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 31/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई में उ0नि0 मनोज यादव, कानि० दिलशाद अहमद, कानि० भूपेन्द्र जेष्ठा (एसओजी) और कानि० संतोष बिष्ट (एसओजी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी ने टीम को ₹2000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
नवंबर माह से अब तक जिले में नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है। इस अवधि में:
55 तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई
44 मुकदमे दर्ज
7.96 किलोग्राम चरस
768.32 ग्राम स्मैक
83 किलोग्राम गांजा
180 नशीली गोलियां
24 कैप्सूल
993 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं
रामनगर: 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
लालकुआं: 7.68 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार,
“नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल जनपद को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाना है।”





