उत्तराखण्ड
नैनीताल: होली से पहले सख्ती, हल्दुवा चेकपोस्ट पर खाद्य वाहनों की औचक जांच, 9 नमूने भरे, आधा कुंतल खुला पनीर नष्ट
नैनीताल/रामनगर: आगामी होली पर्व के मद्देनज़र मिलावट पर प्रभावी रोकथाम और सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त खाद्य-पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्दुवा चेकपोस्ट पर विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में, खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं मण्डल डा० राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में की गई।प्रवर्तन टीम ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से उत्तर प्रदेश के स्वार, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला आदि क्षेत्रों से आने वाले 03 दर्जन से अधिक खाद्य आपूर्ति वाहनों का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण में दुग्ध व दुग्ध उत्पाद, खाद्यान्न, नमकीन, बिस्कुट और बेकरी उत्पादों का परिवहन पाया गया।9 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेसंदेह के आधार पर कुल 09 नमूने लिए गए—03 दूध02 पनीर02 ब्रेड01 नमकीन01 रस्क/बिस्कुटनमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय विश्लेषणशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्रतिकूल मिलने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत सक्षम न्यायालय में विधिक कार्रवाई की जाएगी।आधा कुंतल खुला पनीर मौके पर नष्टस्वार/मुरादाबाद क्षेत्र से आई एक ओमिनी मारुति वैन में आधा कुंतल से अधिक खुला पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में लाया जा रहा था। खाद्य मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर टीम ने जनहित में उसे मौके पर ही नष्ट कराया।निरीक्षण के दौरान 03 खाद्य कारोबारियों को अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। समयसीमा में अनुपालन न होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।विभाग की अपीलबिना पंजीकरण/लाइसेंस खाद्य कारोबार पर कठोर कार्रवाई होगी।क्रय बिलों पर FSSAI लाइसेंस संख्या अंकित होना अनिवार्य है।बाहरी राज्यों से केवल पंजीकृत/लाइसेंसधारी कारोबारियों से ही खरीद करें।दैनिक क्रय-विक्रय रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखें।आमजन से अपील की गई है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण/उपभोग तिथि और लाइसेंस अवश्य जांचें। निम्न गुणवत्ता या अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर की जा सकती है।अभियान दल में सहायक आयुक्त नैनीताल अजब सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर असलम खां सहित विभागीय अधिकारी शामिल रहे।





