Connect with us

उत्तराखण्ड

कानून की धज्जियां उड़ाते बेखौफ गुंडे, सड़क पर दौड़ा कर युवक को पीटते हुए वीडियो हुआ वायरल…

बीच राह पर कानून से बेखौफ गुंडागर्दी, युवक को पीटते रहे गुंडे युवक जान बचाकर भागता रहा, तमाशबीन बने राहगीर, रुड़की में सड़कों पर पुलिस का पहरा नहीं शायद गुंडों का पहरा हैं पहले यह वीडियो देखिए और समझिए कि घण्टो सरे राह आधा दर्जन युवक एक युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं।

रुड़की में सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक एक युवक पर लाठी डंडो से हमला करते नज़र आ रहे हैं लाठी डंडो से पिट रहा युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दौड़ रहा है और सड़क पर जा रहे राहगीरों से अपनी जान बचाने के लिए भीख मांग रहा है, लेकिन कोई भी शख्स उसकी जान बचाने के लिए नहीं रुका।

जिसके बाद किसी तरह वह हमलावरों से बच कर सड़क पर दौड़ लगाता नज़र आ रहा है। किसी राहगीर ने युवक की पिटाई और उस पर हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हमलावर कौन हैं और पिटने वाला कौन है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है जैसे ही इसकी जानकारी मिलेगी तो उसे भी हम प्रमुखता से दिखाएंगे।हालांकि यह वीडियो पिरान कलियर के पास धनोरी रोड का बताया जा रहा है जिसकी जल्द ही पुलिस भी जांच कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]