Connect with us

आध्यात्मिक

बाबा केदारनाथ के खुले कपाट, शिव भक्तो में दिखा जमकर उत्साह… (वीडियो)

Kedarnath news हजारों भक्तों की जयकारों के बीच आज 6 बजकर 25 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए विश्व विख्यात बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिये गए हैं। केदारनाथ भगवान के कपाट केदारनाथ रावल भीमा शंकर लिंग ने पौराणिक परंपरा व विधि विधान से खोले। 6 माह के इंतजार के बाद आज बाबा केदार के भक्तों की मुराद पूरी हो गयी है। 6 बजकर 25 मिनट पर भक्तों के लिए बाबा केदार के द्वार खोल दिये गए हैं।

आज सुबह केदारनाथ के प्रधान पुजारी आवास से आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ बाबा केदार की डोली को मंदिर परिसर की ओर लाया गया, जिसके बाद जय बाबा केदार के उद्घोषों के बीच मंदिर के द्वार खोल दिये गए। मंदिर के कपाट खुलते ही सम्पूर्ण केदारपुरी जय बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। कपाट खुलते ही बाबा केदार के त्रिकोणीय आकर के स्वयम्भू लिंग को छह माह पूर्व दी गयी समाधि को हटाया गया और विधिवत पूजा शुरू की गई। कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। जबकि धाम में आज बाबा के दर्शनों के लिये लगभग बीस हजार यात्री पहुँच चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]