Connect with us

उत्तराखण्ड

माउंट त्रिशूल पर एवलांच, नौसेना के 10 पर्वतारोही लापता, निम की रेस्क्यू टीम रवाना।

उत्तरकाशी। माउंट त्रिशूल का आरोहण के दौरान एवलांच आने से नौसेना के पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया। करीब 10 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गया है। इस संबंध में कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि यह सूचना नेवी की एडवंचर विंग से उनके पास आज सुबह करबी 11 बजे आयी है। जिसमें उन्होंने निम के सर्च एडं रेस्क्यू टीम से मदद मांगी है।

नौसेना के दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है। जिसकी चपेट में नौसेना के पर्वतारोही आए हैं। उत्तरकाशी से हेली के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। जिसमें करीब 10 नौ सेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और मिसिंग चल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]