उत्तराखण्ड
भीमताल : झूतिया से कोल -कांडा मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए 7 करोड़ 15 लाख की स्वीकृति : राम सिंह
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया से कोल – कांडा- कुना तक मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व मै राज्य योजना के अंतर्गत करा दिया था मै डामरीकरण नही होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था! किसानो को बरसात के दिनों अपना उत्पाद हल्द्वानी लाने मै काफी परेशानियो का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने मांग करी थी! विधायक कैड़ा ने उक्त मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था झूतिया से कोल -कांडा तक मोटर मार्ग पर, सुधारीकरण डामरीकरण कार्य के लिए 7 करोड़ 15 लाख स्वीकृति हो गये है जिसकी टैण्डर प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्दी ही मोटर मार्ग पर सुधारीकरण,डामरीकरण कार्य किया जायेगा!





