Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सख्त, कालाबाजारी रोकने के दिए सभी DM को निर्देश

हल्द्वानी में एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कुमाऊं मंडल में प्रशासन अलर्ट हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो सके।
दरअसल, इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव एलपीजी गैस की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 60 से 115 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।
कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कई जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए। यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]