Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार के आरोप, DM ललित मोहन रयाल सख्त, बोले- जरूरत पड़ी तो विजिलेंस से ट्रैप कराकर कराऊंगा कार्रवाई(वीडियो)

रामनगर: रामनगर में प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल सख्त नजर आए। जनसुनवाई के दौरान लोगों द्वारा की गई शिकायतों पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार की शिकायतें सही पाई गईं तो वह स्वयं विजिलेंस से ट्रैप कराकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि “हद में रहें, काबू में रहें, अगर हद लांघेंगे तो इलाज किया जाएगा।”
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को बढ़ाने के बजाय उनका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्याओं पर मरहम लगाएं, न कि उन्हें और गंभीर बनाएं।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि प्राधिकरण के लिए एक व्यवस्थित कार्यालय की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते हुए या अस्थायी तौर पर किसी दुकान की तरह काम नहीं चलेगा, प्राधिकरण को नियमानुसार कार्यालय में ही कार्य करना होगा। जिलाधिकारी की इस सख्त चेतावनी के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]