Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, चाऊमीन और सॉस की अवैध फैक्ट्री पर छापा

हल्द्वानी: शहर में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर की गई कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने मंगल पड़ाव के रिहायशी क्षेत्र में संचालित चाऊमीन और सॉस की अवैध फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है।

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार मनीषा बिष्ट,नगर निगम, प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। मौके पर भारी मात्रा में गंदगी, खराब सामग्री और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया।

फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। फूड सेफ्टी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सामग्री में मिलावट या बिना लाइसेंस के खाद्य उत्पाद तैयार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]