उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: न्यू ईयर को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार के नेतृत्व में देर रात तक चला सघन चेकिंग अभियान
हल्द्वानी: नए साल का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गठित टीम द्वारा आज शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान एवं तहसीलदार कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें आबकारी विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।
चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि न्यू ईयर का जश्न शांतिपूर्वक मनाएं, ड्रिंक एंड ड्राइव से बचें, सड़कों पर किसी भी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करें और यातायात नियमों का पालन करें।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार यह चेकिंग अभियान देर रात तक जारी रहेगा, ताकि नववर्ष का स्वागत सुरक्षित और शांत वातावरण में किया जा सके।





