Connect with us

उत्तराखण्ड

बिना लाइसेंस आवासीय परिसर में चल रहे अस्पताल को किया गया सील, एसीएमओ और सिटी मजिस्ट्रेट से उलझे अस्पताल संचालक।

आवासीय परिसर में बिना लाइसेंस के चल रहे हॉस्पिटल को प्रशासन ने सील कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एसीएमओ रश्मि पंत और उनकी टीम ने आज संयुक्त रूप से हल्द्वानी के लालढाट क्षेत्र के एक घर में चल रहे बिना लाइसेंस के हॉस्पिटल को सील कर दिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी देते बताया कि बिना लाइसेंस के आवासीय परिसर में हॉस्पिटल चलाया जा रहा था, जो कि पूरी तरीके से गैरकानूनी है, जिसकी शिकायत प्रशासन को और स्वास्थ्य विभाग को मिली थी और आज इस हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। साथ ही हॉस्पिटल स्वामी को पहले भी इस संबंध में नोटिस दिया जा चुका था।

इस दौरान हॉस्पिटल से जुड़े लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से भी उलझने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने उलझने वाले लोगों को कड़े शब्दों में प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग करने की बात कही। वही संचालक के लीगल एडवाइजर पृथ्वीपाल सिंह रावत ने बताया कि प्रशासन द्वारा संचालक को परेसान किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]