Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव फायरिंग मामले में 6 आरोपी हुए गिरफ्तार…

बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग की घटना में SSP NAINITAL ने निर्देश पर हुई त्वरित कार्यवाही, 06 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 14/08/2025 को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर *पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, सशस्त्र विद्रोह किया गया तथा जान से मारने की धमकी* दी गई।

*घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट* उर्फ गोधन सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 06 अभियुक्तों को 14/08/2025 को हस्वाकायदा गिरफ्तार, 02 वाहन सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह (28 वर्ष) – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर
  2. यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर
  3. वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर
  4. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर
  5. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता
  6. पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता

गिरफ्तारी टीम थाना बेतालघाट

1 थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद
2 हेड कां. विनोद सिंह
3 हेड कां. नवीन पांडे
4 कां. दीपक सामंत
5 कां. दीपक सिंह
6 एच.जी. कपिल बुधोड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]