Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- डर के साए में 15 परिवार, डीएम के निर्देश पर रकसिया नाले का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम

Haldwani news पहाड़ो पर हो रही लगातार बारिश का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी के दमुवाढुंगा से लेकर प्रेमपुर लोषज्ञानी तक बहने वाले रकसिया नाले से संजय बिहार और नौरंग क्षेत्र में भू-कटाव का खतरा बन गया है, जिसकी जद में 15 परिवार आ रहे हैं, जिनमें भय का माहौल बना हुआ है, ऐसे में डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश के बाद एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह ने रकसिया नाले का सिंचाई विभाग के अधिकारी के साथ मौके पर निरीक्षण किया, इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि भू-कटाव के चलते मकानों में दरारें आई हैं, जिसको लेकर विभागीय स्तर से उपाय किया जाएगा, निरीक्षण के सबन्ध में डीएम नैनीताल को निरीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी और खतरे के साये में रह रहे 15 परिवार उनके सम्पर्क में हैं, साथ ही उन्होंने कहा की इन लोगो के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]