Connect with us

आध्यात्मिक

बाबा केदारनाथ के दर्शन को लेकर जिलाधिकारी ने यह निर्देश, आप भी सुनिए गाइडलाइन

केदारनाथ धाम पहुंचने वाले यात्रियों को जल्द से जल्द बाबा केदार के दर्शन कराने के लिये प्रशासन ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर दिया है। साथ ही मंदिर के दोनों द्वारों पर पक्की बैरेकेडिंग करवा दी है। बैरेकेडिंग होने से कोई भी यात्री न तो लाइन तोड़ेगा और न कोई दूसरा व्यक्ति लाइन में घुसेगा। इसके साथ ही मंदिर के वीआईपी गेट से भी कोई अंदर नहीं घुसेगा। केदारनाथ धाम में इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मात्र पांच दिन की ही यात्रा में 90 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण केदारनाथ में बाबा के दर्शन के लिये एक किलोमीटर लंबी लाइन लग रही है।

साथ ही मुख्य द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ जमा हो रही है। बैरेकेडिंग न होने के कारण बार-बार लाइन टूट रही थी और घंटों तक लाइन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। कई बार यात्री बीच में घुस रहे थे, लेकिन प्रशासन ने अब मंदिर के मुख्य द्वार व वीआईपी द्वार पर पक्की बैरेकेडिंग कर दी है। जो भी यात्री अब धाम में पहुंचेगा, वह लाइन में लगकर ही दर्शन करेगा। बैरेकेडिंग लगने से यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन शीघ्र हो रहे हैं। एक किमी दूर हेलीपैड तक दर्शनों के लिये लग रही लाइन भी शीघ्र समाप्त हो रही है। मंदिर के वीआईपी गेट पर भी प्रशासन ने बैरेकेडिंग करवा दी है। यहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। अब कोई भी वीआईपी के नाम पर शीघ्र बाबा के दर्शन करने के लिये अंदर नहीं जा सकेगा।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भक्तों को बाबा केदार के दर्शन त्वरित गति से अधिक से अधिक संख्या में कराये जायें। इसके लिये क्यू मैनेजमेंट का होना जरूरी है और जो भी भक्त दर्शन करने के लिये आ रहे हैं, उनके लिये बैरेकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्त लाइन में लगकर दर्शन करें। वीआईपी गेट पर भी अत्यधिक भीड़ जमा हो जाती थी। यहां भी बैरेकेडिंग की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]