उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: CM पुष्कर धामी के नेतृत्व में महिलाएं हो रही सशक्त और आत्मनिर्भर: रेनू अधिकारी

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं अब आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता रेनू अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार दिन-रात जनसेवा में लगी है। खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें मुद्रा लोन योजना प्रमुख है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं छोटे व्यवसाय शुरू कर रही हैं और आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैं।
रेनू अधिकारी ने कहा कि सरकार की पहल से महिलाओं को न केवल कार्य करने का अवसर मिल रहा है, बल्कि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह नेतृत्व राज्य को प्रगति की ओर ले जा रहा है।







