Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : खुशीराम पार्क में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से ज्ञान प्रचारक महात्मा नेपाल सिंह ने सत्संग का किया आयोजन

हल्द्वानी 03 अप्रैल आज नैनीताल रोड तिकोनिया के पास खुशीराम पार्क में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से ज्ञान प्रचारक महात्मा नेपाल सिंह जी दिल्ली
की हजूरी में एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया! निरंकारी संत महात्माओं के साथ-साथ आसपास रहने वाले अनेक श्रद्धालुओं तक भी यह संदेश देकर उनको आमंत्रित किया गया! जिसमें कि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु संतजनों ने हिस्सा लिया और सतगुरु के द्वारा आये हुए संदेश को श्रवण किया!
इस अवसर पर महात्मा नेपाल सिंह जी ने यहां पहुंचकर ब्रह्म ज्ञान की जीवन में कितनी आवश्यकता होती है इस पर अपने हृदय के भाव जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। यह ब्रह्म का ज्ञान सतगुरु की कृपा से होता है और ब्रह्म ज्ञान प्राप्त करने के पश्चात जीवन में ईश्वर की भक्ति और मानवता के प्रति प्यार और नम्रता वाला जीवन जीने के भाव उत्पन्न होते हैं।
निरंकारी मिशन के द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि ” ब्रह्म की प्राप्ति, भ्रम की समाप्ति”
हम सभी एक ही प्रभु परमपिता परमात्मा की संतान है जब इंसान को ब्रह्म की प्राप्ति सतगुरु की कृपा से हो जाती है तो वह भ्रमों से मुक्त हो जाता है। मुख्य स्टेज से महात्मा नेपाल सिंह जी ने प्यार से मिलजुल कर रहने
हुए सतगुरु के वचनों पर चलने की प्रेरणा दी। इस भक्ति के मार्ग पर चलकर जीवन को हम सुंदर बना सकते हैं। इस प्रकार के  वचनों से आए हुए समस्त संतो को आशीर्वाद प्रदान किया।
स्थानीय संयोजक श्री आनंद सिंह नेगी जी ने आए हुए ज्ञान प्रचारक महात्मा नेपाल सिंह जी
का और समस्त उपस्थित मानव परिवार का धन्यवाद करते हुए मानवता की राह पर कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा दी। आज के कार्यक्रम का संचालन भाई साहब नंदन सत्यार्थी जी के द्वारा किया गया और इस अव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]