Connect with us

उत्तराखण्ड

क्या फिर अब… उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ रावत के सामने होंगे आप नेता कर्नल कोठियाल…

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी धीरे धीरे अपना अपनी जगह बना रही है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने एलान किया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल का गंगोत्री से उपचुनाव लड़ेंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती देते हुए आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव लड़ने का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरना चाह रही है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गंगोत्री विधानसभा के उपचुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं तो आम आदमी भी अपनी तरफ से कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारेंगे।

हालांकि अभी स्थिति साफ नहीं है कि मुख्यमंत्री तीरथ रावत किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सितंबर तक चुनाव अनिवार्य रूप से लड़ना है।

आपको बता दें विधायक गंगोत्री गोपाल रावत के निधन के बाद गंगोत्री विधानसभा सीट रिक्त है, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ने के लिए चुनौती दे दी है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पहले आम आदमी पार्टी का सामना करके दिखाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]