Connect with us

उत्तराखण्ड

अपना कुनबा क्यों नहीं समेट पा रहें हैं यह भाजपा जिलाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव से पहले हल्द्वानी में भाजपा को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। बीते दिनों पहले भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब उत्तरी मंडल में महिला मोर्चा ने भी इस्तीफा दे दिया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीप्ति चुफाल और महामंत्री प्रेमलता पाठक ने भी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के हल्द्वानी उत्तरी मंडल में लगातार एक के बाद एक इस्तीफे से पार्टी के अंदर भूचाल मचा हुआ है।

तीन दिन पूर्व ही मंडल अध्यक्ष नवीन पंत महामंत्री व कोषाध्यक्ष ने भी अपना इस्तीफा दिया था। अगर ऐसे ही आंतरिक घमासान चलता रहा तो भाजपा के लिए मिशन 2022 महंगा साबित होगा। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के गृह क्षेत्र में लगातार मंडल अध्यक्षों समेत तमाम पदाधिकारियो का पार्टी छोड़ना अलग संकेत देता है। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के प्रति पार्टी पदाधिकारी की नाराजगी सामने आने से भाजपा संगठन में भूचाल आ गया है।

लंबे समय से पार्टी पदाधिकारी अपनी इसी बात को लेकर प्रदीप बिष्ट से आग्रह कर रहे थे, लेकिन प्रदीप बिष्ट ने उनकी बातों को दरकिनार करते हुए एकला चलो की नीति पर चल रहे है, वही प्रदीप बिष्ट इन दिनों पूरी तरह से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से तैयारी कर रहें हैं। क्योंकि आने वाले समय में विधानसभा के चुनाव हैं और वह खुद लालकुआं विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं।

वहीं जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में नाकाम साबित हो रहे है। कहीं यह नाकामी भाजपा को चुनाव में भारी ना पड़ जाए, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराज़गी को शांत करना बेहद जरूरी है। लगातार पदाधिकारियों में इस्तीफा देना हल्द्वानी में भाजपा को बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।

क्योंकि कांग्रेस की परंपरागत सीट को इंदिरा ह्रदयेश के बाद जीतने में भाजपा को आसानी दिख रही है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की नाराजगी कहीं पार्टी को मुश्किलों में ना डाल दे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]