Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने विशाल भोजक,युवाओं के साथ संगठन को मजबूत करने की कही बात…

हल्द्वानी : यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं,जिसमें हल्द्वानी शहर के विशाल सिंह भोजक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है उन्हें कुल 38,242 वोट मिले, जो उनकी मजबूत पकड़ और युवाओं के बीच लोकप्रियता को दर्शाता है। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई क्षेत्रों में युवा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और इसे संगठन की बड़ी उपलब्धि बताया विशाल सिंह भोजक की इस जीत को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के परिणाम युवाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके राजनीतिक रुझान को दर्शाते हैं
युवा कांग्रेस के इस चुनाव ने यह भी साफ कर दिया है कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है वही विजेता प्रत्याशी, विशाल सिंह भोजक ने कहा कि, यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं और युवा साथियों की जीत है। आने वाले समय में हम संगठन को और मजबूत करेंगे और 2027 के चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]