Connect with us

उत्तराखण्ड

उफनती नदी में ग्रामीणों का संघर्ष, जान को हथेली में रख करते हैं नदी पार, देखें वीडियो…

उत्तराखण्ड में बारिश ने तांडव बरपा रखा है, पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी गौलापार के विजयपुर क्षेत्र में सुखी नदी आज सुबह से अपने पूरे उफान पर चल रही है।

जिसके चलते गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, विजयपुर गांव के किसान अपने दूध को डेरी तक नहीं पहुंचा सके, तो कुछ कामकाजी लोग अपने नौकरी को नहीं जा सके, नदी के उफान में होने के चलते ग्रामीण नदी के किनारे ही फंसे रहे।

लंबे समय से ग्रामीणो द्वारा विजयपुर गांव को जोड़ने के लिए पुल बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार द्वारा ग्रामीणों की अभी तक कहीं भी सुनवाई नहीं हो पाई है, ऐसे में आज उफनती सुखी नदी के किनारे ग्रामीणों द्वारा दूध डेरी तक नहीं पहुचा पाए।

बरसात के मौसम में अक्सर सुखी नदी अपने उफान पर आती है, कभी स्कूली बच्चे उफनती नदी को पार करते हुए स्कूल को जाते हैं। तो कई ग्रामीण अपने कामकाज में नहीं जा पाते हैं, साथ ही गाँव के काश्तकारों को भी बरसात में काफी नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि फल सब्जियां मंडी तक नही पहुच पाते है जिससे उन्हें सही मूल्य मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]