Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- कलयुगी बाप बना कातिल, बेटा नहीं हुआ तो बेटियों का गला दबाकर कर डाली हत्या…

बेटा नहीं होने से गुस्साए पिता ने दो मासूम बेटियों की गला दबाकर बेहरमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना देहरादून के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र की केशवपुरी बस्ती की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसके बिहार भागने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि एक घर में दो बच्चियां मृत मिली हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। बच्चियों की पहचान आंचन (साढ़े तीन साल) और अनुषा (डेढ़ साल) पुत्री जितेंद्र साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जितेंद्र यहां कबाड़ बीनने का काम करता है।जितेंद्र यहां दोनों बेटियों और मां दुर्गा देवी के साथ रहता था। जबकि उसकी पत्नी रीना झगड़े के कारण घर छोड़कर कहीं चली गई है। शुक्रवार को जितेंद्र व उसकी मां काम पर गए थे। रात को जब आरोपी की मां दुर्गा देवी घर वापस आई तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार बच्चियों के गले पर निशान हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उनकी हत्या की गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]