Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- अपात्र राशन कार्ड धारकों पर कसेगा विभाग का शिकंजा, हो सकती है रिकवरी, नहीं तो जाना होगा जेल

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास, खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा है की उत्तराखंड राज्य के अंदर गरीबो के राशन में बिलकुल भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, गरीबों का राशन डकारने वाली फर्जी और अपात्र कार्ड धारकों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी और उनसे अब तक ले गए राशन की रिकवरी करने की भी तैयारी की जा रही है, रेखा आर्य ने कहा कि फर्जी राशन कार्ड लेने वालों और कार्ड धारकों कों कार्ड सरेंडर करने के लिए 10 दिन की मोहलत दी गई है, कार्ड धारकों पर शिकंजा कसने के लिए कल एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।

जिस पर अपात्र कार्ड धारकों के खिलाफ शिकायत की जा सकती है, जिसकी सूचना विभाग गोपनीय रखेगा, उत्तराखंड राज्य में लिंगानुपात पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, पर जोर दिया जा रहा है, नैनीताल जिले में बेहतर लिंगानुपात होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की और कहा कि उत्तराखंड राज्य के अंदर बेटियों के लिए चलाई जा रही योजना से अभिभावकों को उनकी बेटी बोझ नहीं लगेगी…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]