Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड (बड़ी खबर) 300 निर्धन और गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त उच्च शिक्षा, जल्दी यहां करें आवेदन…

Haldwani News- उत्तराखंड के निर्धन परिवारों के छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज 300 छात्रों को उच्च शिक्षा के मुक्त कोर्स कराएगा। हल्द्वानी में क्यूट के चेयरमैन ललित जोशी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि कोविड-19 के दौर में अनाथ हुए बच्चे और गरीब निर्धन परिवारों के लिए यह मुहिम चलाई गई है,

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा इंस्टीट्यूट की वेबसाइट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए हैं। जिनमें 10 से ज्यादा कोर्सेज में छात्र मुफ्त लाभ उठा पाएंगे, 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की तारीख रखी गई है। इंस्टिट्यूट उत्तराखंड के 300 निर्धन गरीब बच्चों को मुफ्त में उच्च शिक्षा के तकनीकी कोर्स कराएगा, जिससे कि गरीब और निर्धन परिवार के होनहार छात्रों को आसानी से उनकी मंजिल मिल सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]