Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते बच्चे, आप भी देखिए वीडियो

स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर बरसाती गदेरा पार कर रहे है। ये तस्बीरें रूद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के खांकरा, खेड़ाखाल, खिर्सू मोटर मार्ग की है। जहां छोटे -छोटे स्कूली बच्चे संडक मार्ग को पार कर रहे हैं, नीचे से सडंक का पूरा पुस्ता धस चुका है और उपर से मलवा आ रखा है। ऐसे में बच्चे रास्ता पार कर रहे हैं आप भी देखिये। जहां गहड़खाल और नौखू के बीच सड़क मार्ग जान लेवा बना हुआ है। ये मार्ग आज से नहीं पिछले तीन चार साालों से इस स्थान पर डेंजर बना हुआ है।
रूद्रप्रयाग लोक निर्माण विभाग को कर्इ्र बार इस स्थान को ठीक करने के लिए स्थानीय जनता ने शिकायत भी कर दी हैं लेकिन विभाग है कि टस से मस नहीं होता। दरअसल नौखू दानकोट गांव के लिए लिंक मोटर मार्ग की कटिंग हुई लेकिन दुर्भाग्य ग्रामीणो का यह है कि न तो सड़क गांव तक पहॅॅूची और नीचे वाला पूरा मार्ग इस संडक के कटिंग से लगातार भूस्खलन के कारण पूर्ण तरह से क्षतिग्रस्त हो गया आलम यह है कि छोटे -छोटे बच्चे इस मार्ग से सुबह शाम स्कूल से आना जाना होता है। आप इन तस्बीरों में देख सकते है कि किस प्रकार से बच्चे सड़क पार कर रहे हैं। अगर जरा सी चूक हो गयी तो सीधे नीचे कई किलोमीटर खाई है। लोकनिर्माण विभाग की कार्यशैली पर हमेशा से ग्रामीण सवाल उठाते आये हैं लेकिन विभाग है कि सुनने और सड़क मार्ग को ठीक करने का नाम नहीं ले रहा है। कई स्थानों पर मार्ग छतिग्रस्त है लेकिन विभाग ऑख मूदें बैठा है। और हादसें का इन्तजार कर रहा है। जबकि राष्ट्रृीय राजमार्ग सिरोहबगड़ बंद होने पर सारा याता -याता यात इसी मार्ग से होकर चलता है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]