Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: जौलीग्रांट पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने धामी सरकार की जमकर प्रशंसा, कहा तेजी विकसित हो रहा उत्तराखंड…

देहरादून के जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रिमंडल की कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों की कनेक्टिविटी और विकास कार्यों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को देवभूमि उत्तराखंड को और अधिक विकसित राज्य बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर विकास की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं तथा उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]