Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत चोरगलिया में लगाया गया बहुद्देशीय शिविर…

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों एवं जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 06 जनवरी 2026 को सिंचाई डाक बंगला, लाखनमंडी (चोरगलिया) में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक, लालकुआँ मोहन सिंह बिष्ट एवं दर्जा मंत्री रेणु अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
शिविर के दौरान आमजन से कुल 110 शिकायतें एवं मांग-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 70 से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को एक सप्ताह की समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को प्रदान किया गया।
श्रम विभाग द्वारा 09 व्यक्तियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए। सेवायोजन विभाग द्वारा 06 व्यक्तियों को रोजगार पंजीकरण की जानकारी प्रदान करते हुए उनका पंजीकरण किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत 02 लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया, जबकि 05 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।
महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सैनिटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 16 आंगनवाड़ी केंद्रों में वेंडिंग मशीनें स्थापित की गईं। विद्युत विभाग से संबंधित 05 व्यक्तियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 02 किसानों का पंजीकरण किया गया तथा कृषि उपकरण एवं उर्वरक हेतु 05 किसानों के आवेदन प्राप्त किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 02 जन्म प्रमाण पत्र एवं 03 हिस्सा प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।
मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु 06 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 70 मरीजों की एलोपैथिक पद्धति से स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया, जबकि 112 मरीजों की आयुर्वेदिक पद्धति से जांच की गई। इसके अतिरिक्त 45 वर्ष से अधिक आयु के 34 व्यक्तियों का रक्तचाप एवं शुगर परीक्षण किया गया, 10 गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा 100 कैल्शियम गोलियों का वितरण किया गया।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अंतर्गत राशन कार्ड से संबंधित कुल 22 आवेदन प्राप्त किए गए। पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा 27 व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 06 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि सहकारिता विभाग द्वारा 14 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
इसके अतिरिक्त 76 व्यक्तियों का निःशुल्क होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। वन विभाग के अंतर्गत एक कृषक की फसल को हाथी द्वारा क्षति पहुँचाए जाने के प्रकरण में विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान कुल 14 आधार कार्ड भी बनाए गए।
कार्यक्रम में तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डेय, उपप्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) वन, हल्द्वानी गणेश जोशी, खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी सहित विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]