Connect with us

उत्तराखण्ड

फ्री पेट्रोल भरवाने के लिए भाजपाइयों की उमड़ी भीड़, कोविड के नियमों की उड़ी धज्जियां

भाजपा आजकल चर्चाओं में है। गुटबाजी के साथ में अब फिर एक बात को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल मंगलवार को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंचने वाली थी। राज्यमंत्री बनने के बाद अजय भट्ट पहली बार उत्तराखंड आए हैं। उनके ऋषिकेश पहुंचने से पहले ही शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। आशीर्वाद यात्रा के लिए फ्री में पेट्रोल भरवाने के लेकर शहर के पेट्रोल पंपों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोविड के नियम धज्जियां उड़ गई।

भाजपा के जिला महामंत्री और यात्रा के संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने रुडक़ी, हरिद्वार और देहरादून में जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। लेकिन पेट्रोल भरवाने के चक्कर में पेट्रोल पंपों में भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद स्वागत में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। कार्यकर्ता इतने जोश में थे कि मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का नियम ही भूल गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]