Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: इन्द्रानगर में दर्दनाक हादसा, छत से गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

हल्द्वानी के इन्द्रानगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना मोहम्मदी चौक के पास की है, जहां बच्ची खेलते-खेलते रेलिंग के सहारे छत पर चढ़ने लगी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गई।करीब शाम 4:30 बजे यह हादसा हुआ, जब बच्ची अपनी मां और 10 वर्षीय बड़ी बहन के साथ घर पर थी। गिरने के बाद बच्ची को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया, लेकिन वहां आईसीयू बेड न मिलने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मासूम बच्ची आयत के पिता जाहिर पेशे से पुताई के ठेकेदार हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह दुखद घटना एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]