Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी: कोटाबाग में नहर की सफाई के दौरान हादसा, दो मजदूर घायल(वीडियो)

कालाढूंगी: कोटाबाग विकासखंड के बागजाला-फतेहपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लॉक मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित अपर कोटा नहर को साफ कर रहे मजदूरों पर अचानक भूस्खलन का मलबा गिर गया। हादसे में दो मजदूर मलबे में दब गए।सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश सनवाल, स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।सिंचाई विभाग के जेई प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि नहर के क्षतिग्रस्त होने के कारण आंवलाकोट क्षेत्र में सिंचाई जल संकट था, जिस कारण सफाई कार्य चल रहा था। घटना प्रातः लगभग 11 बजे हुई। वर्तमान में दोनों मजदूरों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]