Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: खन्स्यू में एसटीएफ टीम पर फायरिंग, सिपाही सहित दो लोग घायल

हल्द्वानी/खन्स्यू। खन्स्यू क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया समेत एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। घायल सिपाही को तत्काल कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। एसएसपी ने घायल सिपाही का हालचाल जाना और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की।पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं हमलावरों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]