Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: रानीबाग के जंतवाल गांव में पकड़ा गया बाघ, ट्रेंकुलाइज कर भेजा रेस्क्यू सेंटर

हल्द्वानी: रानीबाग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत का कारण बने बाघ को वन विभाग ने आखिरकार पकड़ लिया है। जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ के कैद होने के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया। यह वही बाघ था जिसने शुक्रवार को सूर्याजाला गांव में एक महिला को अपना शिकार बनाया था। घटना के बाद से बाघ गांव के आसपास ही घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।सोमवार रात वन विभाग की टीम और एक्सपर्ट डॉक्टरों ने संयुक्त अभियान चलाकर बाघ को ट्रेंकुलाइज किया। ऑपरेशन सफल रहने के बाद बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया। भाजपा नेता सचिन साह ने बताया कि बाघ के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है और अब इलाके में स्थिति सामान्य हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]