Connect with us

उत्तराखण्ड

खटीमा: बाइक हटाने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में तीन युवक घायल (वीडियो)

ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा कोतवाली क्षेत्र में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें चाकू भी चले। इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, देर रात खटीमा के इस्लामनगर इलाके में दो पक्षों के लोग लाठी-डंडे और चाकू लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
घटना में घायल युवकों की पहचान जावेद, नवाब और निसार के रूप में हुई है, जो इस्लामनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]