Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश के इस राजकीय मेडिकल कॉलेज के नाम जुड़ी यह उपलब्धि।

राजकीय मेडिकल काॅलेज, हल्द्वानी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। राजकीय मेडिकल काॅलेज की अस्थि रोग विभाग की टीम ने रीढ की हड्डी का जटिल आपरेशन सफलतापूर्वक कर युवक के चेहरे में मुस्कान बिखेर दी है।

जन सम्पर्क अधिकारी आलोक उप्रेती ने जानकारी देते हुए बताया कि कुमाऊ क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्रों के ऐसे रोगी जिनके लिए ईलाज निजी चिकित्सालय में करवाना अपनी क्षमता से बाहर है, और दिल्ली जाना एक समुद्र पार करने जैसा है, एसे ही एक रोगी मुनस्यारी निवासी 39 वर्षीय सुरेश नामक युवक विगत कई माह से अत्यधिक कमर दर्द से पीढ़ित था तथा चलने में असमर्थ था, वह कई निजी/सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद भी उसे कोई आराम नही मिला तब वह डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुॅचा।

जहा अस्थि रोग विभाग में परामर्श के लिए आया, चिकित्सकों द्वारा संपूर्ण आवश्यक जांच करायी व चिकित्सकीय परीक्षण किया जिसमें पाया कि उक्त रोगी में स्पाइन फ्यूजन तथा डीकम्प्रेशन है। अस्थि रोग विभाग के चिकित्सकों द्वारा उक्त रोगी को सर्जरी की सलाह दी गयी, स्पाइन फ्यूजन में रोगी में रीढ़ की हड्डी के निचले भाग में अत्यधिक दर्द होता है, जिससे भविष्य में दर्द बढ़ जाने और समय में ईलाज न किये जाने से विकलांगता अथवा लम्बर डिजेनेरेटिव डिस्क की स्थिति हो सकती है, इसमें लाभ के लिए सही समय में स्पाईन सर्जरी की जानी अति आवश्यक होती है।

अस्थि रोग विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर डा0 गणेश द्वारा उक्त सर्जरी को करने का फैसला किया गया, जिसके लिए डा0 गणेश द्वारा रोगी की समस्त जांचें कराने के उपरांत एनेस्थिीसिया विभाग की मदद से उक्त सर्जरी को करने का निर्णय लिया, और उक्त जटिल आॅपरेशन सफलतापूर्वक हो गया, अभी रोगी स्वस्थ है।
डा0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज ने अस्थि रोग विभाग के डा0 गणेश सिंह एसोशिएट प्रोफेसर व विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्थि रोग विभाग की टीम ने रीढ की हड्डी का जटिल आपरेशन सफलता पूर्वक किया है जिसका लाभ एम0बी0बी0एस0 व पी0जी कर रहे छात्र-छात्राओं को मिलेगा। डा0 जोशी ने आशा जताई कि इससे प्रेरणा लेते हुए अन्य चिकित्सक भी चिकित्सकीय क्षेत्र में नयी उपलब्धि प्राप्त करेंगे।

अस्थि रोग विभाग के डा0 गणेश सिंह एसोशिएट प्रोफेसर ने बताया कि डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में रीढ़ की हड्डी से संबंधित जटिल आॅपरेशन शुरू हो गये, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा, चिकित्सालय में आम जनता को हड्डी से संबंधित समस्याओं के निदान को सस्ते व आधुनिक ईलाज की सुविधा मिल रही है। स्पाइन विशेषज्ञ डा0 नवीन अग्रवाल,ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को वरिष्ट अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श देकर मरीजों की अस्थि व रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। स्पाईन सर्जरी में स्पाईन विशेषज्ञ डा0 नवीन अग्रवाल, डा0 तारिक, डा0 ईश्वर, तथा एनेस्थिसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 उर्मिला पलड़िया, डा0 ए0के0 सिन्हा, डा0 सचिन, डा0 यति आदि का उक्त जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक करने में विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]