Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ में खौफ़नाक मंजर देख लोग हो गए हैरान, देखिए वीडियो।

पहाड़ों में जहां लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है वहीं बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ो में भूस्खलन जारी है, चमोली जिले के नारायण बगड़ के जाख मोटर मार्ग पर जहां भरभराकर कर पहाड़ टूट गया और सड़क मार्ग पर आ गया है।

तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से पहाड़ टुटने का खौफनाक मंजर लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया, जिसमें दिखाई दे रहा है पहाड़ पूरी तरह से खिसक रहा है। बार-बार पहाड़ी से मलबा गिर रहा है, जिस मंजर को देख हर कोई हैरान परेशान है। इन दिनों पहाड़ों में पहाड़ टूटने के खौफनाक मंजर देखने को मिल रहे हैं।

दिन प्रतिदिन पहाड़ तिनके की तरह बिखर रहा है, जगह-जगह पहाड़ टूटने के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी से समझा जा सकता है कि पहाड़ों में इस बार बारिश बहुत खतरनाक साबित हो रही है। मानसून का दौर पहाड़ वासियों के लिए खौफनाक मंजर दिखा रहा है। तिनके की तरह पहाड़ टूट कर बिखर रहे हैं जिसके बाद जाख मोटर मार्ग पूरी तरह से बन्द हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]