Connect with us

उत्तराखण्ड

युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचार धाराओं पर चलना चाहिए : वरुण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के स्वराज आश्रम कार्यालय में भी आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मनाया गया।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वरुण प्रताप भाकुनी ने दोनों महानुभाव के फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया। इस दौरान वरुण प्रताप भाकुनी ने कहा कि भारत की आजादी में इन दोनों महानुभाव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम सभी को इनके दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सके। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमारे युवा पीढ़ी आज अलग दिशा में चल रही है जिसे गांधीवादी विचारधारा और लाल बहादुर शास्त्री की सरलता से अवगत होना बहुत जरूरी है, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]