Connect with us

उत्तराखण्ड

दुपट्टे से फंदा बनाकर लटका युवक, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने घर में आत्महत्या कर ली है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, मामला हल्द्वानी के राजपुरा चौकी क्षेत्र का है, जहां पर 28 साल के युवक राजू ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मौके पर पहुंचे राजपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल और उनकी टीम ने मृतक को फंदे से निकालकर नीचे उतारा, चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल का कहना है कि मृतक राजू की उम्र 28 वर्ष है, जो ई-रिक्शा चलाता था और काफी दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। साथ ही उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने पीछे की असल वजह गहनता से जांच करने के बाद ही पता चल पाएगी।

चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि तीन साल पहले मृतक राजू के भाई ने इसी कुछ इसी तरह आत्महत्या की थी। अपने भाई की तरह राजू ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की इसकी सूचना दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]