Connect with us

उत्तराखण्ड

देवस्थानम बोर्ड का जिन्न फिर जागा, केदारनाथ में सरकार के खिलाफ ऐसे कर रहें हैं प्रदर्शन…

देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज का देव स्थानम बोर्ड के विरोध में जारी आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। बोर्ड को भंग करने के लिए तीर्थ पुरोहित मंदिर परिसर में शीर्षासन कर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी सात दिनों तक एक दिन में तीन बार शीर्षासन करेंगे।

पिछले एक सप्ताह से केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज का देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आंदोलन जारी है। मंगलवार से तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने बोर्ड के विरुद्ध शीर्षासन आंदोलन शुरू कर दिया है। संतोष त्रिवेदी सात दिनों तक प्रत्येक दिन आधा घंटे सुबह दिन और सांय के समय शीर्षासन करके अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन करके बहुत गलत कार्य किया है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले तीन जिलों के लिए यात्रा खोले जाने का फरमान जारी किया और फिर बाद में यात्रा खोलने का फैसला वापस ले लिया। ऐसे में सरकार की किरकिरी हो रही है। यात्रा खोलने से पहले सरकार को तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर वार्ता करनी चाहिए। कहा कि सरकार की यात्रा खोलने को लेकर मंशा साफ नजर नहीं आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]