Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड कांग्रेस में बड़े बदलाव की ख़बर, दिल्ली हाई कमान में खेमेबाजी हुई शुरू…,

देहरादून – आगामी विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही, विपक्षी कांग्रेस भी चुनावी मोड में उतर रही हैं। पार्टी हाई कमान द्वारा प्रदेश सह-प्रभारी दीपिका पाण्डे सिंह को उत्तराखण्ड भेजा गया, जिसके बाद उत्तराखण्ड कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा हैं। सूत्रों की माने तो हाई कमान चुनाव से पहले लगभग 12राज्यो में प्रदेश इकाईयों को बदलने की ख़बर है। फिलहाल उत्तराखण्ड में क्या समीकरण होंगे वह अभी स्पष्ठ नही हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिल्ली दौरे की जल्द संभावना है, साथ ही प्रदेश के अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी दिल्ली हाई कमान में खेमे बंदी मजबूत करने में जुट गए हैं।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत गुट के कुछ पूर्व मंत्री और विधायकों का मानना हैं कि पार्टी आलाकमान चुनावों से पहले हरीश रावत को उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। लेकिन अभी इसको लेकर कोई संकेत नहीं मिल पाए हैं। माना जा रहा है कि हरीश रावत को पंजाब के प्रदेश प्रभारी से हटाए जाने की संभावना है और उनकी जगह मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता को प्रभार मिल सकता है, साफ है हरीश रावत को अगर उत्तराखंड में कुछ बड़ी जिम्मेदारी मिलती है उसके बाद ही उन्हें प्रभारी पद से अलग किया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बहुत कुछ बदलाव के संकेत हैं। चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस नेतृत्व के बदलाव संकेत नज़र आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]