Connect with us

आध्यात्मिक

केदारनाथ में हेलीसेवा का ताज़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू हो सकती है सेवा…

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद बीते 18 सितंबर से राज्य में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और बुकिंग करा रहे हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों के लिए बुकिंग फुल भी हो गई है। दरअसल 16 सितंबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा से रोक हटा दी थी। सरकार ने व्यव्स्था तैयार कर 18 सितंबर को यात्रा शुरू कराई। महामारी के खतरे को देखते हुए तीर्थयात्रियों की संख्या को सीमित किया गया है। चारधाम यात्रा करने का प्लान बना रहे लोगों को हेली सेवा के शुरू होने का इंतजार हैं।

हालांकि कहा जा रहा है कि हेलीसेवा एक अक्टूबर से शुरू हो सकती है। और ये बात भी सामने आई है कि एक दिन में हेली सेवा के लिए 200 ई-पास जारी किए जाएंगे। हेली सेवा को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है कि सर्वे के बाद सेवा को शुरू किया जाएगा। ये सर्वे डायरेक्टर जनरल सिविल द्वारा किया जाएगा। बारिश होने के वजह से सर्वे अभी तक नहीं हो पाया है। सर्वे होने के बाद ही यूकाडा हेली सेवाओं को लेकर बुकिंग को शुरू करेगा।


हर साल केदारनाथ रिकॉर्ड संख्या में लोग पहुंचते हैं। हेली सेवा भी लोगों की पसंद रहती है। जिन यात्रियों को चलने में परेशानी होती है उनके लिए ये किसी संजीवनी से कम नहीं है। हेली सेवा उनकी केदार यात्रा को सफल बनाती है। इस साल हेली सेवा शुरू नहीं हुई है क्योंकि अभी डीजीसीए ने हेलीपैड का निरीक्षण नहीं किया है। बता दें कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू करने की संभावित तिथि एक अक्टूबर रखी है इसके लिए यूकाडा ने देवस्थानम बोर्ड से प्रतिदिन 200 यात्रियों का कोटा तय करने का अनुरोध किया है। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि सर्वे होने के बाद उम्मीद है कि एक अक्टूबर से हेली सेवा का लाभ तीर्थयात्रियों को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]